ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ में सदन की कार्यवाही:विधानसभा में अब दो विधायकों के बीच कांच की दीवार होगी, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अध्यक्ष

तस्वीर रायपुर की है। विधानसभा में विधायकों की सीट पर ग्लास पार्टिशन होगा, मास्क और सैनिटाइजेशन का नियम भी अनिवार्य होगा।
  • प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सदन के अधिकारियों से भी मुलाकात की, 25 से 28 अगस्त तक बैठकें होनी हैं
  • सदन में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से सुरक्षा के लिए हर गाइडलाइन का पालन होगा, सिर्फ विधायकों को ही प्रवेश मिलेगा

छत्तीसगढ़ की विधानसभा की कार्यवाही पर भी कोरोना का असर पड़ेगा। सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान इस दौरान रखा जाएगा। सोमवार को यहां तैयारियों का जायजा लेने विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत पहुंचे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 से 28 अगस्त तक चलेगा। एक सीट पर पहले की तरह दो विधायक बैठेंगे। लेकिन इनके बीच कांच की एक दीवार लगाई जा रही है। इस कांच को भी समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा।

अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदन और विधान सभा परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित किये जाने वाले सभी उपायों को 20 अगस्त तक पूरा कर लिया है। विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से कई सावधानियां बरती जा रही हैं। इस बार सदन में भोजन की व्यवस्था भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ विधायकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। पहले की तरह यहां आम लोग नहीं आ सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments