ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, 21 हुए डिस्चार्ज

कोरबा। जिले में 48 घंटे के बाद एक बार एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है, जबकि पहले से इलाज के लिए दाखिल 21 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। गुरुवार को मिले संक्रमित के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 311 पहुंच गया। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक एवं मेडिकल टीम क्वारंटाइन सेंटर पहुंची और इलाज के लिए कोविड हॉस्टिपल भेजा गया। संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या के मामले में कोरबा जिला अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है, रायपुर पहले स्थान पर पहुंच गया है।

Post a Comment

0 Comments